12वीं के बाद क्या करें? सभी स्ट्रीम्स (Science, Commerce, Arts) के छात्रों के लिए संपूर्ण करियर गाइड
आज हम चर्चा करेंगे की 12वीं के बाद क्या करें? 12वीं पास करके के बाद हमारे पास क्या क्या विकल्प है। 12वीं पास करना हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। 12वीं के बाद हमें अपने भविष्य के लिए एक सही दिशा चुननी पड़ती है। हमारे पास बिकल्प बहुत सारे है। जिससे की हम कंफ्यूज हो जाते है। लेकिन हमें एक सही विलकप चुनना है। आज हम इसी पे विस्तृत चर्चा करेंगे।
Science, Commerce या Arts स्ट्रीम सभी में काफी सरे करियर विकल्प है। आज हम स्ट्रीम वाइज बतायंगे की 12वीं के बाद क्या करें। कोनसा छेत्र आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा और किस छेत्र में सबसे अधिक संभावनाएं है। चलिए निचे बिस्तृत लेख में जानते है।
12वीं के बाद कौन से करियर विकल्प हैं?
Science स्ट्रीम के छात्र के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
Science स्ट्रीम सबसे अच्छी मानी जाती है इस स्ट्रीम में इंजीनियरिंग, मेडिकल , तकनीकी क्षेत्र में सबसे जयादा और अच्छे बिकल्प होते है। इसके अलावा इस स्ट्रीम में स्किल-बेस्ड जॉब्स की बहुत संभावनाएं होती है। जैसे की इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ( IT), रिसर्च , डेवलपमेंट।
1. PCB (Physics, Chemistry, Biology) स्टूडेंट्स के लिए विकल्प:
यदि आप PCB स्ट्रीम के है तो मेडिकल क्षेत्र में आपके लिए कई विकल्प खुलते है।
MBBS (Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery): ये डॉक्टर बनने के लिए सबसे लोकप्रिय कोर्स है। इसके लिए आपको NEET एंट्रेंस exam क्लियर करना होता है।
-
BDS (Bachelor of Dental Surgery): ये दंत चिकत्सा का कोर्स है।
-
BAMS: इसमें हम आयुर्वेदिक दवाओं का अध्यन करते है। और आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते है।
BHMS: इसमें हम होम्योपैथी दवाओं का अध्यन करते है। और होम्योपैथी डॉक्टर बनते है।
BUMS: इसमें हम यूनानी दवाओं का अध्यन करते है। और यूनानी डॉक्टर बनते है।
- BPT (Physiotherapy), B.Sc Nursing, Bachelor of Pharmacy (B.Pharm), BMLT (Medical Lab Technology) जैसे कोर्स भी काफी अच्छे है। और इसमें भी काफी अच्छा करियर बनाया जा सकता है।
-
B.Sc in Biotechnology, Microbiology, Genetics: यदि आप मेडिकल रिसर्च में जाना चाहते हैं तो आप ये कोर्स भी कर सकते है।
12वीं के बाद क्या करें यदि आप मेडिकल फील्ड में रुचि रखते हैं? तो NEET की तैयारी करें और ऊपर दिए गए कोर्स कर सकते है।
2. PCM (Physics, Chemistry, Maths) स्टूडेंट्स के लिए विकल्प:
PCM छात्रों के लिए इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय करियर विकल्प है, पर इसके अलावा भी कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं:
-
B.Tech / B.E. (Engineering): कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, आईटी आदि में।
-
B.Arch (Architecture): इमारत डिजाइन करने का कोर्स।
-
B.Sc in Maths, Physics, Data Science: शैक्षणिक और रिसर्च फील्ड में।
-
BCA (Bachelor of Computer Applications): IT और सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लिए।
-
Merchant Navy, Pilot Training, Defense (NDA): आप 12वीं के बाद ये प्रोफेशनल जॉब प्रोफाइल भी चुन सकते है।
यदि आप सोच रहे हैं कि इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी फील्ड में 12वीं के बाद क्या करें, तो आप JEE जैसे एंट्रेंस की तैयारी कर सकते है।
3. PCMB (Physics, Chemistry, Maths & Biology) स्टूडेंट्स के लिए विकल्प:
PCMB स्ट्रीम के छात्रों के पास मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों रास्ते खुले हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार MBBS, B.Tech, B.Pharm, Biotechnology, BCA , BBA आदि कोर्स सकते हैं।
4. Math-only स्टूडेंट्स के लिए विकल्प:
यदि आपने 12th में केवल Maths लिया है तो भी आपके विकल्प बहुत हैं:
-
B. Tech, BBA, BCA, B.Pharma, B.Sc Mathematics, Data Science जैसे करियर ऑप्शन चुन सकते है।
-
Actuarial Science (बीमा और जोखिम प्रबंधन)
-
Design, Animation, UI/UX जैसे क्रिएटिव कोर्स कोर्स कर सकते है।
-
सरकारी परीक्षाएं जैसे NDA, SSC, Railway, Banking, UPSC, Police, Army etc.
Commerce स्ट्रीम के छात्रों के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
Commerce स्ट्रीम में आप अकाउंटिंग, फाइनेंस, बिज़नेस मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स, और कई सरकारी और प्राइवेट नौकरियों की तैयारी कर सकते हैं।
1. Professional Courses:
-
CA (Chartered Accountancy): आप इसमें प्रोफेशनल कोर्स जैसे Taxation , Auditing और Accounting में करियर बना सकते है।
-
CMA (Cost and Management Accounting): Cost management में एक्सपर्ट बन सकते है।
-
CS (Company Secretary): कंपनी लॉ और गवर्नेंस में अपनी भागीदारी निभा सकते है।
-
BBA + MBA: बिज़नेस मैनेजमेंट का सबसे अच्छा विकल्प है।
2. Degree Courses:
-
B.Com (General / Hons.): अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन का कोर्स है।
-
BBA / BBM / BMS: मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स है।
-
BA Economics / Statistics: रिसर्च या सरकारी नौकरियों के लिए बेहतर विकल्प है।
3. Skill-Based / Alternative Career Options:
-
Digital Marketing, Financial Modeling, Stock Market
-
Design / Animation / UI-UX
-
Foreign Language Expert / Translator
सरकारी नौकरियां: Government Jobs के विकल्प
-
SSC CGL, IBPS बैंकिंग, UPSC CDS, रेलवे, राज्य लोक सेवा आयोग।
12वीं के बाद क्या करें अगर आप कॉमर्स के छात्र हैं? तो CA, CMA, CS जैसी प्रोफेशनल कोर्स करें या फिर B.Com + सरकारी नौकरी की तैयारी करें।
Arts स्ट्रीम के छात्रों के लिए 12वीं के बाद क्या करें?
Arts (Humanities) स्ट्रीम में छात्र सामाजिक विज्ञान, भाषा, कला, मीडिया, लॉ, शिक्षा आदि में अपना करियर बना सकते हैं।
1. Professional Courses:
-
Law (BA LLB / LLB): वकील, जज, लीगल एडवाइजर बनने के लिए आप इस कोर्स को कर सकते है।
-
Psychology / Counselling: क्लिनिकल साइकोलॉजी और काउंसलिंग।
-
Mass Communication / Journalism: पत्रकारिता, मीडिया।
-
Teaching (B.Ed): सरकारी शिक्षक बनने के लिएआप B.Ed कर सकते है।
-
UPSC / Civil Services: IAS, IPS, IFS, IRS के लिए तैयारी।
2. Degree Courses:
-
BA (General / Honours): History, Political Science, Sociology, Hindi, English आदि।
-
BA in Foreign Languages: फ्रेंच, जर्मन, जापानी आदि।
-
Bachelor in Social Work (BSW): NGO और समाज सेवा में विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते है।
3. Creative / Skill-Based Career:
-
Fashion Designing, Interior Designing
-
Performing Arts (Acting, Music, Dance)
-
Content Writing, Blogging, YouTube
-
Photography, Film Making
सरकारी नौकरी के विकल्प:
-
UPSC, SSC CGL, Banking, State PSC, Railway, Teaching Exams
Arts के छात्रों के लिए 12वीं के बाद क्या करें यह जानने के लिए ये लेख आपकी मदद कर सकता है ताकि आप अपनी रुचि के अनुसार सही फील्ड चुन सकें।
12वीं के बाद हम अपना करियर कैसे चुनें?
-
अपनी रुचि और क्षमता को पहचानें और उस पर काम करें।
-
अलग-अलग करियर विकल्पों पर विचार करें और और सही फैसला लेकर किसी एक पर अमल करें।
-
अपने माता-पिता, शिक्षकों से सलाह लें।
-
एंट्रेंस परीक्षाओं की तैयारी समय पर शुरू कर दें और सभी तरह के एंट्रेंस एग्जाम दें। बाद में जिसमे आपकी रूचि हो उसे चुने।
-
स्किल-बेस्ड कोर्सेज पर भी ध्यान दें, जैसे की डिजिटल मार्केटिंग, डाटा साइंस, कंटेंट राइटिंग, UI/UX डिजाइन आदि।
-
सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी करें और सभी तरह के एग्जाम दें।
निष्कर्ष (Conclusion):
12वीं के बाद क्या करें का सवाल हर छात्र के जीवन में एक निर्णायक मोड़ होता है। अगर सही जानकारी और मार्गदर्शन आपके साथ हो तो आप अपने लिए उपयुक्त करियर चुन सकते हैं। चाहे आप Science, Commerce, या Arts किसी भी स्ट्रीम के छात्र हो।
सही दिशा, मेहनत और योजना के साथ आप अपने सपनों एक नयी ऊंचाई पर ले जा सकते है। हमेशा अपडेट रहे और ऐसे अवसर ढूंढे जिसमे कॉम्पीशन कम हो और संभावनाएं जयादा हो।
हम आपके उज़्ज़वल भविष्य की कामना करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें