UPHESC Assistant Professor B.Ed भर्ती 2025 – 107 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPHESC Assistant Professor B.Ed भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत 107 सहायक प्रोफेसर पद बी.एड विषयों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार 23 मई 2025 से 12 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप UPHESC Assistant Professor के रूप में करियर बनाना चाहते हैं। तो ये भर्ती आपके लिए है
महत्वपूर्ण तिथियाँ – UPHESC Assistant Professor B.Ed भर्ती 2025
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 23 मई 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 12 जून 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 13 जून 2025 |
| अंतिम तिथि | 14 जून 2025 |
| परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |
| प्रवेश पत्र | परीक्षा से पहले |
आवेदन शुल्क
-
GEN / OBC / EWS: ₹2000/-
-
SC / ST / PH: ₹1000/-
-
भुगतान माध्यम: ऑनलाइन (डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग) या ऑफलाइन मोड
UPHESC Assistant Professor पात्रता
UPHESC Assistant Professor B.Ed पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:
-
मास्टर डिग्री (विज्ञान / गणित / सामाजिक विज्ञान / वाणिज्य / भाषा) – न्यूनतम 55% अंकों के साथ
या -
समाज शास्त्र में मास्टर डिग्री – न्यूनतम 55% अंक + B.Ed / BLEd / समकक्ष डिग्री
या -
55% अंकों के साथ M.Ed
-
समाजशास्त्र में Ph.D
UPHESC Assistant Professor B.Ed Vacancy 2025
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| UPHESC Assistant Professor (B.Ed विषय) | 107 |
"जिन उम्मीदवारों ने पहले ही बी.एड विषय के लिए आवेदन किया है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनका पूर्व आवेदन मान्य रहेगा।"
UPHESC Assistant Professor online फॉर्म कैसे भरें
-
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ या यहाँ क्लिक करें।
-
पंजीकरण करें या लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें जैसे की फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र आदि।
-
शुल्क का भुगतान करें।
-
अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरण की जांच करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें